सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय बने पंजाब के नए डीजीपी - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021

सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय बने पंजाब के नए डीजीपी


पंजाब सरकार ने बीते दिन गुरुवार रात सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को इकबाल प्रीत सिंह सहोता के स्थान पर पंजाब पुलिस का नया महानिदेशक नियुक्त किया। सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह ने समर्थन दिया। देर शाम जारी आदेश के अनुसार नई नियुक्ति होने तक डीजीपी कार्यालय की देखरेख करेगे।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा चयनित तीन अधिकारियों के पैनल में से एक नियमित पुलिस प्रमुख की नियुक्ति होने तक निदेशक (सतर्कता) सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को इकबाल प्रीत सिंह सहोता के स्थान पर राज्य के डीजीपी का प्रभार दिया गया है।
चट्टोपाध्याय की नियुक्ति की पुष्टि करने वाली आधिकारिक अधिसूचना में लिखा है, इकबाल प्रीत सिंह सहोता, आईपीएस (पीबी: 1988) विशेष डीजीपी सशस्त्र बीएन, जालंधर के स्थान पर, श्री सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय, आईपीएस (पीबी: 1986) डीजीपी, पीएसपीसीएल, पटियाला उनके वर्तमान कर्तव्यों के अलावा पुलिस (HOPF) के पद पर नई नियुक्ति होने तक काम की देखरेख करेंगे। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages