पंजाब से आतंकवाद को खत्म करने वाली पार्टी में शामिल आतंकवाद के समर्थक: आशीष अरोड़ा - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 4 दिसंबर 2021

पंजाब से आतंकवाद को खत्म करने वाली पार्टी में शामिल आतंकवाद के समर्थक: आशीष अरोड़ा


 

  • हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ाने वाले और हिंदुस्तान विरोधी मानसिकता रखने वाले गायक को कांग्रेस में शामिल करना है हिंदुओं का अपमान 
  • भिंडरावाले और खालिस्तान समर्थक की कांग्रेस में शमूलियत निन्दनीय 
  • कांग्रेस से तुरंत निष्कासित हो सिद्दू मूसे वाला
  • 24 घंटे में निष्कासित ना किया गया तो 2022 के चुनाव में कांग्रेस का विरोध करेगा पंजाब का हिंदू। 

 


जालंधर: अपने विवादास्पद बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले सिद्धू मूसे वाले के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के पंजाब सचिव आशीष अरोड़ा ने कड़ी आपत्ति जताई है। अरोड़ा ने हैरानी जताते हुए रोष प्रदर्शित करते हुए कहा कि पंजाब कांग्रेस जो हमेशा आतंकवाद का विरोध करती रही है, उनके द्वारा पंजाब में आतंकियों और गन कल्चर को प्रोमोट करने वाले गायक सिद्दू मुसेवाला को सदस्यता देना अति निंदनीय है। सिद्धू मूसे वाला के गानों में हमेशा हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ाने वाले दृश्य होते है, इसके अतिरिक्त कभी ट्रैक्टरों पर कभी टीशर्ट पर कभी गाड़ियों में आतंकियों के स्टिकर लगे दिखाई देते हैं। ऐसे व्यक्ति को पार्टी में शामिल करने पर अरोड़ा ने कहा कि बेशक शिवसेना का कांग्रेस के साथ गठबंधन है पर फिर भी हिंदुत्व को तरजीह देते हुए शिवसेना की मांग है कि या तो कांग्रेस सिद्धू मूसे वाले को तुरंत प्रभाव से पार्टी से निष्कासित करे अन्यथा कांग्रेस को हिंदू समाज के विरोध का सामना करना पड़ेगा। आशीष अरोड़ा ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिद्धू कांग्रेस के आतंकवाद विरोधी एजेंडे से भटकते दिखाई दे रहे हैं। अरोड़ा ने चिंतित लहजे में कहा कि पंजाब में एक बार सिर्फ वोटबैंक की खातिर फिर काले दौर को निमंत्रण देने की तरफ हर पार्टी अग्रसर है जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि खालिस्तानी मानसिकता वाले व्यक्ति को पार्टी में जगह देकर कांग्रेस ने प्रदेश के हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। सिद्धू मूसे वाले के गानो का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति जो कश्मीर को हिंदुस्तान का हिस्सा ही नहीं मानता, खालिस्तान और हिंसा का समर्थन कर देश को बांटने वाली मानसिकता रखता है, उसकी राजनीति में कोई जगह नहीं होनी चाहिए । भिंडरावाला जिसका आदर्श हो, पंजाब के हिंदू उसका नेतृत्व कभी स्वीकार नहीं करेंगे। अरोड़ा ने बताया कि सिद्दू मूसे वाला कई बार सनातन धर्म का अपमान कर चुका है। हिंदू रीति-रिवाजों के विरुद्ध मूसेवाले में बयानों की चर्चा करते हुए अरोड़ा ने बताया कि जिसे हिंदुओं के माला पकड़ने से दिक्कत है, हिंदुओं के मठों से दिक्कत है, हिंदुओं के पुजारियों से दिक्कत है, हिंदू भी उसकी पंजाब की राजनीति में शमूलियत को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के बीते काले दौर को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस सहित सभी पार्टियां ऐसे व्यक्तियों को अपने संगठन में शामिल कर पंजाब को अंधकार की तरफ धकेल रही है। उन्होंने बताया कि मूसेवाले अपने हर गाने में हिंसा का महिमा मंडन करता रहा है, खालिस्तान का समर्थन करता है और ऐसे लोगो की राजनीति में शमूलियत पंजाब के लिए विनाशकारी साबित होगी। इस मौके पर पंजाब उप प्रमुख हरविंदर सोनी पंजाब सचिव आशीष अरोड़ा जिला प्रभारी राजू ठाकुर युवा सेना जिला प्रमुख जितेंद्र सदैव नार्थ प्रभारी दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages