पाकिस्तान लगातार भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है, जिसे भारतीय सेना के जवान नाकाम कर देते हैं। कभी ड्रोन को भारतीय सीमा में घुसने से रोका जा रहा है तो कभी घुसपैठिए मारे जा रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से छोड़ा गया गुब्बारा आज शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे गुरदासपुर बीएसएफ सेक्टर में देखा गया। इसके बाद भारतीय सैनिकों ने इसे मार गिराया। जानकारी के अनुसार मौके से किसी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
0 टिप्पणियाँ