लुटेरों ने एक निजी कंपनी के एकाउंटेंट के गले में धारदार हथियार रखकर लूटी नगदी - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 30 दिसंबर 2021

लुटेरों ने एक निजी कंपनी के एकाउंटेंट के गले में धारदार हथियार रखकर लूटी नगदी


जालंधर: सदर थाना क्षेत्र के धोगड़ी-जंडू सिंघा मार्ग पर आज गुरुवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे दो हथियारबंद बदमाशों ने एक निजी कंपनी के अकाउंटेंट के गले में धारदार हथियार रखकर लूटपाट की। लुटेरे पीड़ित के पास मौजूद सभी नकदी और स्कूटी की डिक्की में रखा सारा सामान लूट कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में शामिल दो लुटेरों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages