थम नहीं रहा पंजाब कांग्रेस में बवाल, अब सुखविंदर लाली ने पनग्रेन के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 30 दिसंबर 2021

थम नहीं रहा पंजाब कांग्रेस में बवाल, अब सुखविंदर लाली ने पनग्रेन के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा


अमृतसर: नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद से पार्टी नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में बवाल हो गया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद पार्टी के तीन विधायकों ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हलका मजीठा से तीन बार के उम्मीदवार सुखजिंदर राज सिंह लाली ने पैनग्रेन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, लाली ने अभी पार्टी नहीं छोड़ी है। लाली ने भले ही इस्तीफे के पीछे अपने निजी कारण बताए हों, लेकिन पंजाब की राजनीति में जिस तरह से हलचल चल रही है, उससे इनकार नहीं किया जा सकता कि वह किसी और पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages