दिल्ली से लौटते समय हिसार के पास हुए हादसे में पंजाब के दो किसानों की मौत - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 11 दिसंबर 2021

दिल्ली से लौटते समय हिसार के पास हुए हादसे में पंजाब के दो किसानों की मौत


किसान आंदोलन की जीत के बाद दिल्ली से लौटते समय मुक्तसर जिले के आसा बुट्टर गांव के दो किसानों की हिसार के पास ट्रक की टक्कर से मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार हिसार में टिकरी बॉर्डर से घर लौट रहे पंजाब के किसानों के साथ हादसा हो गया। हादसाआज शनिवार सुबह हिसार में नेशनल हाईवे पर हुआ। आंदोलन से लौट रहे किसानों की ट्राली को गांव धंदूर के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पंजाब के मुक्तसर के दो किसान सुखविंदर और अजयप्रीत की मौत हो गई और दो अन्य किसान घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages