पाकिस्तान के लाहौर में बम विस्फोट 3 की मौत, कई घायल - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 20 जनवरी 2022

पाकिस्तान के लाहौर में बम विस्फोट 3 की मौत, कई घायल


पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर आज एक बम विस्फोट से दहल उठा। लाहौर के अनारकली बाजार इलाके में हुए विस्फोट में एक बच्चे सहित कम से कम तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। इस विस्फोट में 25 से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। माना जा रहा है कि इस हमले के पीछे प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान का हाथ हो सकता है। कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में घुसकर इस संगठन के एक टॉप कमांडर को मार गिराया था। तभी से यह आतंकी संगठन पाकिस्तान में आतंकी हमले की साजिश रच रहा था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages