जालंधर: आज 73वां गणतंत्र दिवस माडल टाउन में पड़ते शिवानी पार्क में धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ अबसर पर ईलाका निवासियों के द्वारा तिरंगा फहराया गया और देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए गए। गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आयोजन माडल टाउन में पड़ते शिवानी पार्क में किया गया। इस शुभ अबसर पर ईलाका निवासियों ने "अपने गणतंत्र की उपलब्धियों पर गौरव करने, राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध होंने" का कार्यक्रम में उपस्थित सभी से बचन लिया। इस कार्यक्रम में महिला शक्ति अग्रणी रही। बच्चो में भी काफी उत्साह देखा गया। ईलाका निवासियों ने देश भक्ति के गीतों पर नाचकर और लड्डू बाँटकर गणतंत्र दिवस की ख़ुशी जाहिर की। इस कर्यक्रम में न्यू फिटनस जिम के सदस्यों ने विशेष सहयोग दिया। इस कर्यक्रम में राजीव चौहान, पवन, विक्की धीर, गोल्डी भंडारी, विक्रम राणा, राजेश वर्मा, रवि, संदीप बबर, सहित ईलाका निवासी मौजूद थे।
Post Top Ad
बुधवार, 26 जनवरी 2022
शिवानी पार्क मॉडल टाउन में धूमधाम से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस
Tags
# News
Share This
About Hitesh Chopra(Hittu)
News
Tags
News
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें