घर में एसी लाने से नहीं मिलेगी बिजली सब्सिडी, सख्ती करने की तैयारी में सरकार - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 11 जनवरी 2022

घर में एसी लाने से नहीं मिलेगी बिजली सब्सिडी, सख्ती करने की तैयारी में सरकार


एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करने वालों को सरकार झटका देने की तैयारी कर रही है। निकट भविष्य में ऐसे बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी बंद की जा सकती है। केंद्रीय ऊर्जा सचिव आलोक कुमार का कहना है कि बिजली क्षेत्र में अधिक सब्सिडी पर ध्यान दिया जाएगा। एयर कंडीशनर(एसी) का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी नहीं देने पर विचार किया जा सकता है। इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स(आईसीसी) द्वारा आयोजित 15वें भारत ऊर्जा शिखर सम्मेलन में बोलते हुए, कुमार ने कहा कि ज्यादातर सब्सिडी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए है। एसी और अन्य उपकरणों का उपयोग करने वाले लोगों को यह सुविधा नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऊर्जा की मांग और आपूर्ति दोनों पक्षों को उजागर करते हुए पारेषण और वितरण घाटे को 20 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत करने की आवश्यकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages