ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं हो रहा है तो डाइट में करें इन चीजों को शामिल, देखें असर - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 12 जनवरी 2022

ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं हो रहा है तो डाइट में करें इन चीजों को शामिल, देखें असर


ब्लड शुगर का बढ़ा हुआ स्तर डायबिटीज की समस्या में खतरनाक हो सकता है। लगातार उच्च रक्त शर्करा के स्तर से दिल का दौरा, स्ट्रोक और दृष्टि की हानि का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपका ब्लड शुगर लेवल हाई है तो इन चीजों को डाइट में शामिल करें।

मेंथी

मेथी के दानों को डाइट में शामिल करें। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। मेथी के बीज में फाइबर और सैपोनिन होते हैं, जो कार्बोहाइड्रेट के पाचन और अवशोषण में सहायता करते हैं। मेथी दाना भोजन से पहले और सुबह खाली पेट लें। इससे फायदा होगा।

जामुन

डायबिटीज में भी जामुन खाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। एक अध्ययन के अनुसार जामुन के बीज इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाते हैं। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए जामुन को डाइट में जरूर शामिल करें। 10 ग्राम जामुन के बीजों का चूर्ण बनाकर रोजाना खाएं। इससे मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

करेला

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए करेले को डाइट में शामिल करें। इसे सब्जी के रूप में खाएं या इसका जूस पिएं।

दालचीनी

दालचीनी का सेवन भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। दालचीनी का सेवन रक्त शर्करा को नियंत्रित करेगा और इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाएगा। कई अध्ययनों के अनुसार, टाइप 2 मधुमेह के रोगियों में रोजाना 1, 3 या 6 ग्राम दालचीनी का सेवन सीरम ग्लूकोज, ट्राइग्लिसराइड, खराब कोलेस्ट्रॉल और कुल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। दालचीनी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages