पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ बड़ा रेल हादसा - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 13 जनवरी 2022

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ बड़ा रेल हादसा


पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी इलाके के मैनागुरी में बीकानेर एक्सप्रेस (15633) के पटरी से उतरने की खबर है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में कई लोग घायल हो चुके हैं। तीन लोगों के मरने की खबर है। हादसे के शिकार लोगों को ट्रेन की बोगियों से बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल भेजा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. जिसमें 4-5 बोगियां बुरी तरह पलट गई हैं। यह ट्रेन बीकानेर से गुवाहाटी जा रही थी। इसी बीच मैनागुरी पार करते समय यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस प्रशासन समेत जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages