एक किलो हेरोइन के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 14 जनवरी 2022

एक किलो हेरोइन के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार


मोहाली: पंजाब पुलिस द्वारा शुरू किया गए नशा विरोधी अभियान तहत, मोहाली पुलिस ने एक नाइजीरियाई महिला को एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जिला पुलिस प्रमुख नवजोत सिंह महल ने बताया कि वह लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त है और रिमांड के दौरान उससे बड़े तस्करों के बारे में जानकारी मिल सकती है। आपकी जानकारी को बतादे कि, 13 जनवरी को सीआईए स्टाफ मोहाली पुलिस पार्टी को सूचना मिली थी कि फेथ नाम की एक नाइजीरियाई महिला फेज-7 मोहाली पार्क में अपने ग्राहकों को बड़ी मात्रा में हेरोइन की आपूर्ति करने वाली है। खुफिया सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ मोहाली पुलिस पार्टी ने फेज-7 मोहाली के एक पार्क में अपना नाम फेथ बताने वाली नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 01 किलो हेरोइन बरामद की। नाइजीरियाई महिला फेथ को गिरफ्तार कर हेरोइन को जब्त कर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages