सीएम चन्नी के गैर जिम्मेवाराना रवैये से पंजाबीयत शर्मसार: भुवन मल्होत्रा - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 5 जनवरी 2022

सीएम चन्नी के गैर जिम्मेवाराना रवैये से पंजाबीयत शर्मसार: भुवन मल्होत्रा


· सीएम चन्नी के गैर जिम्मेवाराना रवैये से पंजाबीयत शर्मसार

· देश के प्रधानमंत्री को सुरक्षा दिलाने में कांग्रेस सरकार नाकाम

· पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल


जालंधर: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फिरोजपुर रैली को सुरक्षा में चूक के चलते रद्द करना पड़ा, जिससे देशभर में जहां एक ओर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गैर जिम्मेवाराना रवैये की निन्दा की जा रही है, वहीं दूसरी ओर पंजाब पुलिस विभाग की कार्य प्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे हैं। भाजयुमो जिला सचिव(जालंधर) भुवन मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई इतनी बड़ी चूक की निन्दा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की इस लापरवाही से देशभर में पंजाब की छवि खराब हुई है। साथ ही उन्होंने पंजाब पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह खड़े किए और पूछा कि क्या हमारे राज्य की पुलिस इतनी लाचार हो गई है कि वो हमारे देश के प्रधानमंत्री को सुरक्षा देने में भी विफल रही। इसके अलावा भुवन मल्होत्रा ने कहा कि कांग्रेस को अपनी निम्न स्तर की राजनीति से परे हटकर देश के हित के बारे में भी सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राज्य को हजारों करोड़ों की सौगात देने आ रहे थे, जिससे राज्य के विकास में सहायता मिलती, लेकिन इस घटना से न केवल राज्य बल्कि विश्वभर में देश की सुरक्षा प्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिया है। जिला सचिव ने अंत में कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता खुद इस घटना की निंदा कर रहे हैं और इसका जवाब राज्य व देश की जनता आगामी चुनावों में देगी और कांग्रेस को फिर एक बार मुंह की खानी पड़ेगी।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages