पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने और आज 24 जनवरी को इन इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। 25-27 जनवरी के दौरान इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की भी आशंका है। भारतीय मौसम विभाग ने बीते दिन रविवार को यह बात कही। अगले 3 दिनों के दौरान पंजाब के विभिन्न हिस्सों में घना कोहरा और 25 और 26 जनवरी को ठंडे दिन रहने की संभावना है। विभाग का अनुमान है कि लोगों को ठंड और कोहरे की दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है। आईएमडी ने कहा कि जनवरी 2022 में हुई बारिश ने पिछले 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों को कुछ दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें