रीजनल पासपोर्ट अधिकारी ने संभाला पद, लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करने की वचनबद्धता दोहराई - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 4 जनवरी 2022

रीजनल पासपोर्ट अधिकारी ने संभाला पद, लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करने की वचनबद्धता दोहराई


जालंधर, नव -नियुक्त रीजनल पासपोर्ट अधिकारी (आर.पी.ओ.) श्री सत् पाल ने आज जालंधर दफ़्तर में अपना पद संभाल लिया है। पद संभालने उपरांत श्री सत् पाल ने कहा कि एक अच्छे, जवाबदेह और पारदर्शी प्रशासन को यकीनी बनाने के लिए नई पहलकदमियां की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि रीजनल पासपोर्ट दफ़्तर जालंधर, होश्यारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, कपूरथला, पठानकोट, मोगा, गुरदासपुर जिलों और पुलिस ज़िला बटाला के आवेदकों की ज़रूरतों को पूरा करता है और इन जिलों के लोगों की सुविधा के लिए हर संभव यत्न किये जाएगे। उन्होंने अपने दफ़्तर में आने वाले लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करने की वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि ऐसे आवेदनों का समयबद्ध ढंग से निपटारा किया जायेगा। श्री सत् पाल ने कहा कि लोक अपने काम के लिए उनके साथ ईमेल - rpo.jalandhar@mea.gov.in पर संपर्क कर सकते है और 0181 -2242114 या 0181 -2242115 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages