ठंड के कारण पैर की उंगलियों में सूजन? इन टिप्स को अपनाएं, होगा फायदा


अगर आप भी सर्दियों में पैर की उंगलियों में सूजन की समस्या से परेशान हैं तो आपके लिए जरूरी है कि समय रहते इस समस्या से निजात मिल जाए। आपकी खुद की रसोई में कुछ चीजें हैं जो इस समस्या को कम करने में आपकी मदद कर सकती हैं। यहां कुछ घरेलू उपचार दिए गए हैं जिन्हें आप सर्दियों में पैर की उंगलियों की सूजन को कम करने की कोशिश कर सकते हैं। ये सस्ते भी होते हैं और बहुत असरदार भी। तो आइए जानें उंगलियों की सूजन को कम करने के आसान तरीके

सरसों का तेल

एक कटोरी में थोड़ा सा सरसों का तेल लें और उसे गर्म करें। अब हीटर के सामने बैठ जाएं, उंगलियों पर तेल लगाएं और अच्छे से मसाज करें।

नमक का पानी

सूजन को कम करने के लिए अपने पैरों को दिन में दो बार नमक के पानी में भिगोकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। नमक संक्रमण को ठीक करता है और पैरों की सूजन को कम करता है। गर्म पानी पैरों में खुजली और दर्द को कम करने में मदद करता है।

काली मिर्च

एक चम्मच सरसों के तेल में थोड़ी सी काली मिर्च मिलाकर सूजी हुई उंगलियों पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें। इससे खुजली और जलन से राहत मिलेगी और सूजन भी कम होगी।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पैर की उंगलियों में सूजन और खुजली को दूर करने का काम करते हैं।

गेंदे का फूल

गेंदे के फूलों को पानी में एक चम्मच नमक के साथ भिगोकर पेस्ट बना लें। अब इस पानी में अपने पैरों को कुछ देर के लिए रखें। धीरे-धीरे सूजन कम होगी और खुजली से राहत मिलेगी। गेंदे के अर्क में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो त्वचा को तेजी से ठीक करने में मदद करते हैं।

हल्दी और शहद

हल्दी और शहद दोनों ही जीवाणुरोधी गुणों से भरपूर होते हैं और त्वचा में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में अगर आप कच्ची हल्दी को पीसकर उसमें शहद मिलाकर उंगलियों पर लगाते है तो दर्द और सूजन में काफी आराम मिलेगा।

नारियल का तेल

नारियल के तेल में कपूर डालकर उंगलियों पर लगाने से सूजन कम होगी और खुजली भी दूर होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट