केंद्रीय मंत्रिमंडल ने धारचूला महाकाली नदी पर पुल के निर्माण के लिए भारत और नेपाल के बीच समझौता ज्ञापन को दी मंजूरी - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 6 जनवरी 2022

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने धारचूला महाकाली नदी पर पुल के निर्माण के लिए भारत और नेपाल के बीच समझौता ज्ञापन को दी मंजूरी


प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज धारचूला (भारत) - धारचूला (नेपाल) में महाकाली नदी पर एक पुल के निर्माण के लिए भारत और नेपाल के बीच एक समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है। इस एमओयू पर हस्ताक्षर से दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध और बेहतर होंगे। घनिष्ठ पड़ोसियों के रूप में, भारत और नेपाल मित्रता और सहयोग का एक अनूठा बंधन साझा करते हैं, जिसका प्रमाण एक खुली सीमा के साथ-साथ लोगों से लोगों के बीच गहरे संबंध और संस्कृति है। भारत और नेपाल दोनों सार्क, बिम्सटेक और वैश्विक मंचों जैसे विभिन्न क्षेत्रीय मंचों पर एक साथ काम कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages