स्वास्थ्य मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मानक संचालन प्रक्रिया 11 जनवरी से लागू होगी। अब विदेश से आने वाले यात्रियों को सात दिन होम आइसोलेशन में रहना अनिवार्य होगा। भारत आने के आठवें दिन आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना होगा। यात्रियों को आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। यात्रा की योजना बनाने वाले सभी यात्रियों को निर्धारित यात्रा से पहले ऑनलाइन एयर सुविधा पोर्टल पर स्व-घोषणा प्रारूप में जानकारी प्रदान करना आवश्यक है। यात्री को यात्रा शुरू करने से 72 घंटे पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट अपलोड करना अनिवार्य होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें