चंडीगढ़ लॉकडाउन: यूटी प्रशासन ने लॉकडाउन नियमों में दी ढील - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 27 जनवरी 2022

चंडीगढ़ लॉकडाउन: यूटी प्रशासन ने लॉकडाउन नियमों में दी ढील

चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के घटते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने लॉकडाउन नियमों में ढील दी है। कोरोना केस और वीकेंड लॉकडाउन पर चर्चा के लिए आज यूटी प्रशासन की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 फरवरी से 10वीं से 12वीं कक्षा के स्कूल फिर से खोले जाएंगे। इसके अलावा चंडीगढ़ में कॉलेज और यूनिवर्सिटी खोलने की अनुमति दे दी गई है। सार्वजनिक स्थान, जिम, बार, रेस्तरां और सिनेमा हॉल 50 प्रतिशत क्षमता पर खुलेंगे। सरकारी दफ्तरों में 50 फीसदी स्टाफ होगा। इसके अलावा सुखना लेक सुबह 5 से रात 10 बजे तक खुली रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages