गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर की समीक्षा - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 19 फ़रवरी 2022

गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर की समीक्षा

bjp

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीते दिन शुक्रवार को विकास पहल के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सेना प्रमुख जनरल एम. एस. नरवणे और केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान गृह मंत्री ने सीमा पार से घुसपैठ पर शून्य नीति दोहराई और अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का निर्देश दिया। ताकि सीमा पार से घुसपैठ शून्य हो और आतंकवाद का खात्मा हो। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वहां के हालात पर पैनी नजर रखे हुए हैं और जम्मू-कश्मीर के हालात पर केंद्रीय गृह मंत्रालय में कई समीक्षा बैठकें की गई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages