नकली 'पीर' ने गर्भवती महिला के सिर में कील ठोक दी और कहा 'गारंटी है कि बेटा होगा' - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 10 फ़रवरी 2022

नकली 'पीर' ने गर्भवती महिला के सिर में कील ठोक दी और कहा 'गारंटी है कि बेटा होगा'

Pakistan

पाकिस्तान पेशावर: एक नकली पीर ने एक गर्भवती महिला के सिर में कील ठोकते हुए कहा है कि इस बात की गारंटी है कि वह जो बच्चा पैदा करेगी वह लड़का होगा। ये मामला पाकिस्तान का है। महिला के सिर में कील ठोकने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। उनके सिर में करीब दो इंच तक इस कील को सनकी पीर ने ठोका। सूत्रों के मुताबिक, हालांकि महिला ने पहले खुद ही निकालने की कोशिश की, लेकिन जब वह खुद नहीं हटा पाई तो दर्द से कराहते हुए अस्पताल पहुंच गई। यह घटना पाकिस्तान के पेशावर शहर की है। जहां महिला इलाज के लिए लेडी रीडिंग अस्पताल पहुंची थी। यह कील उसके सिर के अंदर दो इंच तक घुस गई थी। महिला ने शुरू में बताया कि उसने यह सब एक पीर के कहने पर किया, लेकिन बाद में उसने कहा कि यह पीर ने किया है।
महिला ने डॉक्टरों को बताया कि उसका पति इस बार एक बेटा चाहता था। अगर बेटा नहीं हुआ, तो वह तलाक दे देगा। ऐसे में महिला काफी परेशान हो गई। दरअसल, इस महिला का पति उसे बेटी होने पर ताना देता था। महिला ने अल्ट्रासाउंड कराया तो उसमें बेटी पाई गई। ऐसे में जब पीर साहब के पास गए तो, उसने कहा कि सिर में कील ठोकेगा तो बेटा होगा। इसके बाद महिला झांसे में आ गई और उसके सिर में कील ठोका ली।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages