आदमपुर थाने में तैनात सीआईडी विभाग के एक कर्मचारी ने कार्यालय में फांसी लगाकर की आत्महत्या - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 9 मार्च 2022

आदमपुर थाने में तैनात सीआईडी विभाग के एक कर्मचारी ने कार्यालय में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Adampur

जालंधर(जस्किरत राजा/परमजीत पम्मा): सीआईडी थाना आदमपुर में तैनात एएसआई मनजिंदर सिंह ने ऑफिस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस बात का खुलासा करते हुए आज यहां पुलिस प्रमुख हरजिंदर सिंह ने बताया कि आदमपुर थाने में स्थित सी.आई.डी कार्यालय के एएसआई मनजिंदर सिंह हमेशा की तरह ड्यूटी पर आया और शाम को घर नहीं लौटा और जब उसका मोबाइल बंद था तो, उसके परिवार ने उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं मिला। सुबह जब वह थाने पहुंचे तो देखा कि पीछे के कमरे में मनजिंदर सिंह का शव पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर एएसपी अजय गांधी, सीआईडी विभाग के डी.एस.पी राजिंदर शर्मा, थानाध्यक्ष हरजिंदर सिंह और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया और जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि मृतक एएसआई मनजिंदर सिंह बाबा बुढा एन्क्लेव दकोहा थाना रमा मंडी निवासी के बेटे अजवीर सिंह के बयानों पर मामला दर्ज कर शव उसके वारिसों को सौंप दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages