जालंधर के सरकारी दफ़्तरों में पुराने कंडम सामान की नीलामी की तारीख़ घोषित - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 14 मार्च 2022

जालंधर के सरकारी दफ़्तरों में पुराने कंडम सामान की नीलामी की तारीख़ घोषित

auction

जालंधर: कमिशनर, जालंधर मंडल, जालंधर के दफ़्तर में पुराने कंडम सामान (कुर्सियों, मेज़, अलमारियाँ, विद्युत उपकरणों) की नीलामी 24 मार्च 2022 को कमिशनर जालंधर मंडल की अदालत के कमरे के बाहर दोपहर 3:00 बजे की जाएगी। इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए सरकारी वक्ता ने बताया कि हर बोली देने वाले को 1000 रुपए पेशगी दफ़्तर के निरीक्षक के पास जमा करवानी पड़ेगी, जो बोली देने उपरांत वापस कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नीलामी की शर्तें मौके पर सुनाई जाएगी। जिस व्यक्ति के नाम आखिरी बोली होगी, उसे बोली की रकम मौके पर जमा करवानी पड़ेगी। उन्होंने आगे बताया कि नीलामी पक्की करने का अधिकार केवल कमिशनर के पास है। उनका इस बारे जो फ़ैसला होगा, वह अंतिम होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages