क्या आप अक्सर मुंह के छालों से रहते हैं परेशान ? जाने कुझ घरेलू नुस्खों को, इनको माना जाता है रामबाण इलाज - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 7 मार्च 2022

क्या आप अक्सर मुंह के छालों से रहते हैं परेशान ? जाने कुझ घरेलू नुस्खों को, इनको माना जाता है रामबाण इलाज

ulcers

मुंह में छाले होने की समस्या बहुत ही दर्दनाक और असहज करने वाली होती है। आपके होठों के पीछे या आपके मसूड़ों पर छाले बन सकते हैं, जिससे भोजन को निगलना बहुत मुश्किल हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि मुंह के छाले कई कारणों से हो सकते हैं, जिनमें पेट खराब होना मुख्य कारण माना जाता है। अगर आपको बार-बार मुंह के छाले होते हैं तो यह भी विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा यह कई मेडिकल कंडीशन जैसे वायरल इंफेक्शन और मुंह की बीमारी के कारण भी हो सकते है। यह समस्या अक्सर तंबाकू चबाने वाले लोगों में पाई है। आमतौर पर अल्सर के दर्द को कुछ दवाओं और मलहम से कम किया जा सकता है। रातों-रात अल्सर का इलाज संभव नहीं है, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे इसके दर्द से राहत दिलाने और अल्सर को ठीक करने में मददगार हो सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि अगर आपको अक्सर इस तरह की समस्या रहती है तो इस बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर लें। बार-बार छाले पड़ना भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं इसमें कारगर कुझ घरेलू नुस्खों के बारे में।

शहद 

ulcers

अल्सर की समस्या और उसके दर्द से राहत पाने के लिए शहद लगाने से फायदा हो सकता है। शहद में जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो घावों को भरने और उसके कारण होने वाले दर्द से राहत दिलाने में सहायक होते हैं। रुई की मदद से फफोलो पर शहद लगाएं, ऐसा दिन में दो से तीन बार करें। शहद में मौजूद औषधीय गुण सूजन और दर्द को कम करने में फायदेमंद हो सकते हैं।

हल्दी

ulcers

हल्दी एक एंटीसेप्टिक है, जिसका उपयोग लगभग सभी भारतीय व्यंजनों में किया जाता है। हल्दी इंफेक्शन से लड़ने के साथ-साथ मुंह के छालों के कारण होने वाली सूजन और दर्द को कम करने में भी मददगार होती है। हल्दी में एंटीमाइक्रोबियल गुण भी होते हैं, जो अल्सर को पकने से रोकते हैं। हल्दी के पानी से गरारे करने या छालों पर हल्दी का लेप लगाने से आपको इसका लाभ मिल सकता है।

एलोवेरा 

ulcers

एलोवेरा हमारी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके फायदे मुंह के छालों को ठीक करने में भी देखे गए हैं। प्राकृतिक रूप से निकाला हुआ एलोवेरा जूस लें और इसे अल्सर पर लगाएं। एलोवेरा के एंटीसेप्टिक गुण आपको लगभग तुरंत राहत प्रदान करने में मदद करेंगे। छाले के घाव भरने और सूजन से राहत दिलाने में एलोवेरा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

फिटकरी 

ulcers

घावों को भरने में फिटकरी एक बहुत ही कारगर घरेलू उपाय माना जाता है। फिटकरी मुंह के छालों को ठीक करने में भी आपके लिए मददगार हो सकती है। फिटकरी को हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर इससे धो लें। ऐसा दिन में दो से तीन बार करने से अल्सर का दर्द और घाव दोनों ही कम हो जाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages