मध्य प्रदेश पुलिस को मिलेगी 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म देखने के लिए 1 दिन की छुट्टी, जानिए क्या हैं ऑर्डर - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 15 मार्च 2022

मध्य प्रदेश पुलिस को मिलेगी 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म देखने के लिए 1 दिन की छुट्टी, जानिए क्या हैं ऑर्डर

The Kashmir Files

मध्य प्रदेश सरकार ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पर टैक्स मुक्त करने के बाद एक और बड़ा फैसला लिया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डीजीपी मध्य प्रदेश को पुलिस कर्मियों को फिल्म देखने के लिए एक दिन की छुट्टी देने को कहा है। गृह मंत्री ने कहा कि कोई भी पुलिसकर्मी जो अपने परिवार के साथ या अकेले फिल्म देखना चाहता है, उसे एक दिन की छुट्टी दी जानी चाहिए। हर कोई अपने खर्चे पर फिल्म देखने जा सकता है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत तमाम विधायक इस फिल्म को देखने जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages