6 किलो हेरोइन के साथ कॉलेज गर्ल व दो अन्य नशा तस्कर गिरफ्तार - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 28 अप्रैल 2022

6 किलो हेरोइन के साथ कॉलेज गर्ल व दो अन्य नशा तस्कर गिरफ्तार

College girl and two other drug smugglers arrested with 6 kg heroin

अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस ने हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने छह किलो हेरोइन के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पकड़े गए नशा तस्करों में एक छात्रा भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस ने 6 किलो हेरोइन बरामद की है। और 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, इनमें से एक अमृतसर कॉलेज की छात्र है। वह अमृतसर कॉलेज से एमएससी बायोटेक कर रही हैं और कोटकपूरा की रहने वाली हैं। गिरफ्तार किए गए दो लडके इसके चचेरे भाई माहिक और दीप गांव मुहवा निवासी हैं। पुलिस ने हेरोइन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages