जेईई मेन 2022: जेईई मेन परीक्षा की तारीख बदलें, जानें नया शेड्यूल - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 7 अप्रैल 2022

जेईई मेन 2022: जेईई मेन परीक्षा की तारीख बदलें, जानें नया शेड्यूल

JEE Main 2022

जेईई मेन 2022:
जेईई मेन 2022 परीक्षा की तारीख को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) ने सेशन-1 और सेशन-2 दोनों परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है। एजेंसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी नोटिस जारी किया है।

जाने क्या हुए बदलाव

जेईई मेन 2022 सत्र-1

पिछली तिथियां- 21 अप्रैल, 24, 25, 29 और 4 मई, 2022
नई तिथियां- 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 जून 2022

जेईई मेन 2022 सत्र-2

पिछली तिथियां- 24 मई, 25, 26, 27, 28 और 29, 2022
नई तिथियां- 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 जुलाई 2022

एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस में कहा कि जेईई मेन सत्र-1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अब समाप्त हो गई है। सत्र-2 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। छात्र किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

जेईई मेन 2022: टोल फ्री नंबर जारी
एनटीए ने छात्रों की सुविधा के लिए अपने नोटिस में एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। छात्र किसी भी जानकारी के लिए इसमें संपर्क कर सकते हैं। 40759000/011-69227700 या jeemain@nta.ac.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages