40 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का मामला: सीबीआई की आप विधायक जसवंत सिंह के ठिकानों पर छापेमारी - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 7 मई 2022

40 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का मामला: सीबीआई की आप विधायक जसवंत सिंह के ठिकानों पर छापेमारी

40 crore bank fraud case
केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) ने 40 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में पंजाब से आम आदमी पार्टी(आप) के विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा से जुड़े तीन ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने आज शनिवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि अमरगढ़ के विधायक के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी के मामले में संगरूर जिले के मलेरकोटला इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है जहां उनका पुश्तैनी घर है। उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने आप विधायक जसवंत सिंह के खिलाफ 40 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages