पंजाबी सिंगर खुदा बख्शी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 27 मई 2022

पंजाबी सिंगर खुदा बख्शी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

पंजाबी सिंगर खुदा बख्शी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

अक्सर किसी न किसी विवाद के चलते कोई न कोई पंजाबी सिंगर सुर्खियों में बना रहता है। ताजा मामला गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र से सामने आया है, जहां गिद्दड़बाहा की एक अदालत ने पंजाबी गायिका अफसाना खान के भाई गायक खुदा बख्श के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। ये वारंट पैसों के लेन-देन के लिए जारी किया गया हैं। शिकायतकर्ता अमरुल निशा ने बताया कि खुदा बख्श से पैसे लेने के चलते, खुदा बख्श के द्वारा दिया 3.50 लाख रुपये का चेक बैंक में बाउंस हुआ था। जिसके चलते गायक खुदा बख्श को अदालत में पेश होने के लिए तलब किया गया था लेकिन खुदा बख्श गिद्दड़बाहा की अदालत में पेश नहीं हुए, जिसके बाद माननीय अदालत द्वारा वारंट जारी किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages