रॉकेट हमले की आशंका के बीच पंजाब में हाई अलर्ट, मोहाली खुफिया कार्यालय में विस्फोट - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 10 मई 2022

रॉकेट हमले की आशंका के बीच पंजाब में हाई अलर्ट, मोहाली खुफिया कार्यालय में विस्फोट

रॉकेट हमले की आशंका के बीच पंजाब में हाई अलर्ट

मोहाली के सोहाना में इंटेलिजेंस ब्यूरो के दफ्तर में धमाका हुआ। धमाका बीते दिन सोमवार शाम 7.30 बजे हुआ। जिसका असर इतना भयानक था कि पूरी बिल्डिंग के शीशे चकनाचूर हो गए। वहीं इस विस्फोट की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। मौके पर पहुंचे एसएसपी आईजी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा पंजाब में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। विस्फोट की घटना पंजाब खुफिया कार्यालय की तीसरी मंजिल पर हुई। बताया जा रहा है कि रॉकेट से चलने वाला ग्रेनेड इमारत की तीसरी मंजिल पर फेंका गया था। इस विस्फोट में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। विस्फोट के बाद इमारत के शीशे टूट गए। इस घटना के बाद एनआईए की टीम मौके पर भेजी गई।
मोहाली खुफिया कार्यालय में विस्फोट

आशंका जताई जा रही है कि यह हमला आरपीजी से हुआ है। आरपीजी का मतलब रॉकेट चालित ग्रेनेड। तस्वीर में टूटे हुए ग्रेनेड की तस्वीर देखी जा सकती है। लेकिन दूसरी तरफ पंजाब पुलिस ने आतंकी घटना के तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। पंजाब पुलिस का कहना है कि यह एक छोटा धमाका था। एसपी के मुताबिक धमाका बाहर से हुआ। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages