ज़ीरो पैंडैंसी को यकीनी बनाने के लिए आधिकारियों को इंतकालों का समय पर निपटारा करने के आदेश - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 5 मई 2022

ज़ीरो पैंडैंसी को यकीनी बनाने के लिए आधिकारियों को इंतकालों का समय पर निपटारा करने के आदेश

Jalandhar tops in getting lowest pendency in the state

जालंधर: डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने आज बताया कि ज़िला जालंधर ने निर्धारित समय सीमा अंदर जायदादों के अधिक से अधिक इंतकालों को यकीनी बनाते और राज्य में सबसे कम बकाया दर को कायम रखते राज्य भर में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। यहाँ ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में माल आधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक दौरान डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने बताया कि जिले में 1,22,898 इंतकाल किए गए है, जिनमें से सिर्फ़ 1802 इंतकाल सिस्टम में बकाया है, जो कि कुल मामलों का 1.47 प्रतिशत है। डिप्टी कमिशनर ने आधिकारियों को कहा कि बहुत से बकाया इंतकाल समय सीमा के अंदर है, जिनका 45 दिनों के समय अंदर निपटारा करना यकीनी बनाया जाए।
उन्होंने बताया कि एन.डी.जी.आर.एस. प्रणाली के एकीकरण के बाद अब जायदाद की रजिस्ट्रेशन उपरांत 45 दिनों के अंदर इंतकाल की रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। इस नई प्रणाली की शुरुआत के बाद राजस्व आधिकारियों की तरफ से इस समय सीमा के अंदर 1.22 लाख से अधिक इंतकाल दर्ज किए गए है। उन्होंने आधिकारियों को इंतकालों के सभी बकाया मामलों का निपटारा समय पर यकीनी बनाने के आदेश दिए, जिससे जिले में ज़ीरो पैंडैंसी को यकीनी बनाया जा सके। कोर्ट मामलों का जायज़ा लेते डिप्टी कमिशनर ने इनके जल्दी से जल्दी निपटारे को यकीनी बनाने के लिए कहा। इसके इलावा उन्होंने आर.सी.एम.एस. अप्डेशन और मुसावी वैलीडेशन का भी जायज़ा लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर(शहरी विकास), अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर(विकास) वरिन्दर पाल सिंह बाजवा, ज़िला राजस्व अधिकारी जी.ऐस. बैनीपाल और राज्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages