श्री काली माता मंदिर पटियाला पर शरारती तत्वों द्वारा पथराव व देवी दुर्गा को अपशब्द बोलने वालों के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने जिला आयुक्त को दिया ज्ञापन - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 4 मई 2022

श्री काली माता मंदिर पटियाला पर शरारती तत्वों द्वारा पथराव व देवी दुर्गा को अपशब्द बोलने वालों के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने जिला आयुक्त को दिया ज्ञापन

Vishwa Hindu Parishad and Bajrang Dal

जालंधर: 29 अप्रैल 2022 को श्री काली माता मंदिर पटियाला पर शरारती तत्वों द्वारा पथराव करने वालों और मां दुर्गा के बारे में अपशब्द बोलकर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ आज दिनांक 04 मई 2022 दिन बुधवार को जालंधर में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के द्वारा डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर को ज्ञापन दिया गया। जिसमें प्रशासन से मांग की गई कि शरारती तत्वों की जल्द से जल्द गिरफ्तारियां की जाए और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए। इस अबसर पर विश्व हिन्दू परिषद लीगल सेल के प्रांत संयोजक एडवोकेट वरुण कुमार सिंह, बजरंग दल जिला संयोजक राजबीर सिंह ठाकुर, बजरंग दल सुरक्षा प्रमुख आयुष अग्रवाल, बजरंग दल कार्यकर्ता जसवंत सिंह उपस्थित थे।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages