कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए सुनील जाखड़, जेपी नड्डा ने दिलवाई सदस्यता - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 19 मई 2022

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए सुनील जाखड़, जेपी नड्डा ने दिलवाई सदस्यता

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए सुनील जाखड़

कांग्रेस से विदाई लेने वाले पीपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई। पिछले कुछ दिनों से जाखड़ की सक्रिय राजनीति में वापसी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। जाखड़ पर दलित समुदाय के खिलाफ टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था। लेकिन कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस ने उन्हें इस मामले में क्लीन चिट दे दी थी। वहीं, कांग्रेस हाईकमान ने जाखड़ को दो साल के लिए बर्खास्त करने की सिफारिश भी की थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages