जालंधर कैंट में बारिश से गिरी दीवार, मलबा गिरने से ननद व भाभी की मौत - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 23 मई 2022

जालंधर कैंट में बारिश से गिरी दीवार, मलबा गिरने से ननद व भाभी की मौत

जालंधर कैंट में बारिश से गिरी दीवार, मलबा गिरने से ननद व भाभी की मौत

जालंधर कैंट के ग्राम धीना की इंदिरा कॉलोनी में रविवार देर रात हुई भारी बारिश के कारण घर की दीवार गिर गई। हादसे में ननद और भाभी की मौत हो गई। दीवार गिरी तो परिवार नींद की गोद में था। बारिश में दोनों को बचाने में देरी हुई, जिससे मलबे के नीचे दम घुटने से उनकी मौत हो गई और इस हादसे में दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाली दोनो महिलाओं की पहचान वंदना और मनप्रीत के रूप में हुई है। घायल राजकुमार और मोहित की हालत स्थिर है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages