बर्थडे पार्टी में मारपीट, दूसरी मंजिल से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 27 जून 2022

बर्थडे पार्टी में मारपीट, दूसरी मंजिल से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत

बर्थडे पार्टी में मारपीट, दूसरी मंजिल से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत

जालंधर: शहर के डीएवी इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी(डेविएट) से एक बुरी खबर सामने आई है। जहां बर्थडे पार्टी के दौरान दो छात्रों के बीच हुए विवाद में एक की मौत हो गई। झगड़ा रविवार रात कॉलेज छात्रावास की दूसरी मंजिल पर हुआ। घटना में सिर में चोट लगने और अत्यधिक खून बहने से किशन कुमार यादव नाम के छात्र की मौत हो गई। वह पटना का रहने वाला था। दूसरा घायल छात्र अमन कुमार जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
आपकी जानकरी को बतादें कि रविवार रात हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर ग्रेजुएशन कर रहे अमन कुमार नाम के छात्र की बर्थडे पार्टी थी। इसी बीच किसी बात को लेकर उनका किसी करण से झगड़ा हो गया। मामूली बहस के बाद दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लड़ते-लड़ते वे रेलिंग के पास पहुंच गए और फिर नीचे संगमरमर के पक्के फर्श पर गिर पड़े। दूसरी मंजिल से गिरकर किशन की मौत हो गई, जबकि प्रबंधन ने अमन को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है। वह दानापुर, पूर्णिय (बिहार) का रहने वाला है। पुलिस ने अमन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages