दिवंगत गायक चमकीला का बेटा एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 16 जून 2022

दिवंगत गायक चमकीला का बेटा एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार

दिवंगत गायक चमकीला का बेटा एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार

धारीवाल पुलिस ने दिवंगत पंजाबी गायक चमकीला के बेटे जैमलजीत सिंह और उसके साथी राज कुमार को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। धारीवाल पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक कार को रोका, तलाशी के दौरान उनके पास से एक किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार धारीवाल पुलिस पार्टी और सीआईए स्टाफ ने बीती रात में खुंडा मोड़ पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान स्विफ्ट कार को तलाशी के लिए रोका गया, जिसमे दिवंगत गायिका चमकीला के पुत्र जैमलजीत सिंह और उसके साथी राज कुमार सवार थे। तलाशी दौरान  गाड़ी में से एक किलो अफीम बरामद की गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages