संगरूर उपचुनाव में सिमरनजीत सिंह मान जीते, भगवंत मान के गढ़ में हारी आप - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 26 जून 2022

संगरूर उपचुनाव में सिमरनजीत सिंह मान जीते, भगवंत मान के गढ़ में हारी आप

संगरूर उपचुनाव में सिमरनजीत सिंह मान जीते, भगवंत मान के गढ़ में हारी आप

संगरूर उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान ने जीत हासिल की है। मतगणना शुरू होते ही सिमरनजीत सिंह मान ने बाकी उम्मीदवारों को मात दे दी थी। शुरुआती रुझानों में मान ने एक बार अन्य उम्मीदवारों को लगभग 5,500 मतों के अंतर से पीछे छोड़ दिया। शुरुआती रुझानों में अकाली दल अमृतसर के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह के बीच कड़ा मुकाबला था। अंत में अकाली दल अमृतसर के प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान जीतने में सफल रहे। अंतिम दौर में सिमरनजीत मान 7000 मतों से आगे चल रहे थे। सिमरनजीत सिंह मान को संगरूर उपचुनाव में जीत का इतना भरोसा था कि उन्होंने पहले ही प्रेस कांफ्रेंस बुला ली थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages