सिद्धू मूसेवाला के पिता की बिना रिलीज गाने रिलीज न करने की गुहार - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 2 जून 2022

सिद्धू मूसेवाला के पिता की बिना रिलीज गाने रिलीज न करने की गुहार

सिद्धू मूसेवाला के पिता की बिना रिलीज गाने रिलीज न करने की गुहार

अपने इकलौते बेटे की मौत पर दुखी माता-पिता ने गायक सिद्धू मूसेवाला  के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अनुरोध किया है। माता-पिता के इस अनुरोध को, सिद्धू मूसेवाला की इंस्टा स्टोरी पर पंजाबी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पोस्ट किया गया है। सिद्धू के किसी भी गीत के ट्रैक को लीक करने से सख्त मना किया है। माना जा रहा है कि कुछ लोग इस मौके का फायदा उठा सकते हैं।
इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, "हम सिद्धू के साथ काम करने वाले सभी संगीतकारों से आग्रह करते हैं कि सिद्धू के किसी भी पूर्ण या अधूरे ट्रैक को कहीं भी साझा या रिलीज़ न करें।" यदि सिद्धू का कोई ट्रैक लीक होता है तो हम उससे जुड़े व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। 8 जून को सिद्धू के भोग के बाद, सभी संबंधित सामग्री उसके पिता को सौंप दी जानी चाहिए। साथ ही, अगर कोई रिश्तेदार या दोस्त संगीत निर्माता से संपर्क करता है, तो कृपया उनके साथ कुछ भी साझा न करें। सिद्धू के बारे में सब कुछ उसके पिता तय करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages