विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने पूरे भारत में बढ़ते इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ पुतला फूंक कर किया विरोध प्रदर्शन - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 30 जून 2022

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने पूरे भारत में बढ़ते इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ पुतला फूंक कर किया विरोध प्रदर्शन

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने पूरे भारत में बढ़ते इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ पुतला फूंक कर किया विरोध प्रदर्शन

जालंधर: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से और से बढ़ रहे इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ पूरे भारत में धरना एवम पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें बढ़ रहे इस्लामी आतंक को पूर्ण रूप से प्रतिबंद करने एवम भारत वर्ष में हिंदू विरोधी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया। पिछले दिनों राजस्थान में एक हिंदू टेलर कन्हैया की निर्मम हत्या कर दी गई। इसके विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जालंधर महानगर की ओर से पुतला फूंक कर विरोध किया गया। जिसमें विशेष रुप से वीएचपी के जालंधर विभाग मंत्री श्री योगेश धीर, प्रांत धर्म प्रसार संयोजक एडवोकेट् सुतीक्षण समरोल, वीएचपी कोष प्रमुख नवीन शोरी, बजरंग दल जिला संयोजक राजबीर ठाकुर, मिलन केंद्र प्रमुख धीरज घई, इंदरजीत झा, राहुल, रोहित, गौरव शर्मा, सनी धीर एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages