21 ग्राम हेरोइन व 40,150/- रुपये की ड्रग मनी सहित 02 महिला नशा तस्कर गिरफ्तार - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 2 जुलाई 2022

21 ग्राम हेरोइन व 40,150/- रुपये की ड्रग मनी सहित 02 महिला नशा तस्कर गिरफ्तार

21 ग्राम हेरोइन व 40,150/- रुपये की ड्रग मनी सहित 02 महिला नशा तस्कर गिरफ्तार

जालंधर: गोराया थाने की पुलिस पार्टी ने 02 महिला नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 21 ग्राम हेरोइन व 40,150/- रुपये की ड्रग मनी बरामद किया है। इस संबंध में प्रेस को जानकारी देते हुए श्री हरनील सिंह पीपीएस डिप्टी कैप्टन, सब डिविजन फिल्लौर जिला जालंधर ग्रामीण ने बताया कि 01-07-2022 को गोराया थाने के सब इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह अपने साथियों के साथ गश्त पर थे रुड़का कलां जाते समय मोहल्ला लागड़िया गोराया में छापेमारी की गई, जहां एक घर के बाहर 02 महिलाएं बैठी नजर आईं। जिनसे पुश्ताश करने पर एक औरत ने अपना नाम जागीरो पत्नी जैला राम और दूसरी महिला ने अपना नाम कमला पत्नी विजय कुमार बताया दोनों ही महिलाए मोहल्ला लागड़िया गोराया की रहने वाली है, गोराया थाना की महिला कर्मचारियों की मौजूदगी में इन महिलाओ की तलाशी लेने पर इनसे 21 ग्राम हेरोइन व 40,150/- रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इन पर 21 (बी)-61-85 एन.डी.पी.एस. मामला गोराया थाने में दर्ज कराया गया है। आरोपी से गहराई से पूछताछ की जा रही है और कई खुलासे होने की संभावना है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages