मेहतपुर थाना पुलिस ने 01 चोर को गिरफ्तार कर चोरी की 09 मोटरसाइकिलें की बरामद - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 5 जुलाई 2022

मेहतपुर थाना पुलिस ने 01 चोर को गिरफ्तार कर चोरी की 09 मोटरसाइकिलें की बरामद

मेहतपुर थाना पुलिस ने 01 चोर को गिरफ्तार कर चोरी की 09 मोटरसाइकिलें की बरामद

जालंधर: मेहतपुर थाना पुलिस दल ने चोरी की 09 मोटरसाइकिलें बरामद कर 01 चोर को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में प्रेस को जानकारी देते हुए श्री जसबिंदर सिंह पी.पी.एस. उप पुलिस कप्तान, अनुमंडल शाहकोट जी ​​ने कहाकि एएसआई बलविंदर सिंह ने पुलिस दल के साथ गांव उमरेवाल में नाकाबंदी की थी। लवप्रीत सिंह उर्फ ​​बॉबी पुत्र गुरमेज सिंह निवासी भोडे थाना बिलगा को चोरी की स्प्लेंडर बाइक बिना नंबर प्लेट गिरफ्तार किया गया। दोषी के खिलाफ दिनांक 03.07.2022 ए/सी 379,411 आईपीसी थाना मेहतपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी से पूछताछ के दौरान आठ और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई। वह अपने साथियों दलजीत सिंह उर्फ ​​सोनू पुत्र बलवीर सिंह व जसवंत सिंह उर्फ ​​बीरू पुत्र गुरनाम सिंह भोडे थाना बिलगा के साथ मोटरसाइकिल चोरी करता था।मुकदमे में जिनका नाम दर्ज किया गया है। जिनकी गिरफ्तारी अभी बाकी है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages