मेहतपुर पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर को 03 ग्राम हेरोइन और 32,560 रुपये की ड्रग मनी सहित किया गिरफ्तार - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 10 जुलाई 2022

मेहतपुर पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर को 03 ग्राम हेरोइन और 32,560 रुपये की ड्रग मनी सहित किया गिरफ्तार

मेहतपुर पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर को 03 ग्राम हेरोइन और 32,560 रुपये की ड्रग मनी सहित किया गिरफ्तार

जालंधर : मेहतपुर पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर को 03 ग्राम हेरोइन और 32,560 रुपये की ड्रग मनी सहित किया गिरफ्तार। प्रेस को जानकारी देते हुए, श्री गुरप्रीत सिंह पी.पी.एस. उप पुलिस कप्तान सब डिवीजन शाहकोट ने कहा कि एएसआई परमजीत सिंह की पुलिस पार्टी ने प्रकाश कौर पत्नी गुलजार सिंह उर्फ ​​गट्टी को कस्बा मोहल्ला मेहतपुर से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 03 ग्राम हेरोइन और 32,560 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद हुई हैं। अपराधी महिला पर मुकदमा संख्या 83 दिनांक 10.07.2022 ए/डी 21(ए)-61-85 एनडीपीएस अधिनियम मेहतपुर थाने में दर्ज किया गया है। आरोपी से गहन पूछताछ करने पर आरोपित ने स्वीकार किया कि वह उसके पति गुलजार सिंह उर्फ ​​गट्टी पुत्र दर्शन सिंह निवासी नगर मोहल्ला मेहतपुर थाना मेहतपुर के यहां से मादक पदार्थ लाई थी। जिसे वह आगे सप्लाई करती हैं। मामले में आरोपी के पति गुलजार सिंह उर्फ ​​गट्टी को नामजद किया गया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जो घर से फ़रार है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages