शहर में तैनात पुलिस कमीशनर, 4 डीसीपी, 6 एडीसीपी पंरतु डकैत बेखौफ - राजा बोले पुलिस अधिकारियों पर तुरंत कारवाई करे सरकार - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 6 अगस्त 2022

शहर में तैनात पुलिस कमीशनर, 4 डीसीपी, 6 एडीसीपी पंरतु डकैत बेखौफ - राजा बोले पुलिस अधिकारियों पर तुरंत कारवाई करे सरकार

शहर में तैनात पुलिस कमीशनर, 4 डीसीपी, 6 एडीसीपी पंरतु डकैत बेखौफ - राजा बोले पुलिस अधिकारियों पर तुरंत कारवाई करे सरकार

जालंधर: लुटेरों से परेशान हो चुके जालंधर वासी, शहर में लुटेरों ने फिर से अपना दबदबा दिखाते हुए बीते दिन यूको बैंक को लूट कर ये साबित कर दिया कि उन्हें पुलिस नाम का कोई डर-भय शहर में नहीं है। उक्त तीखी टिप्पणी राजा ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फाउंडेशन और सोसाइटी के चेयरमैन राजा ने शहर में घटित हुई डकैती की बड़ी घटना पर की। राजा ने कहा कि शहर में पुलिस कमीशनर, चार डीसीपी, 6 एडीसीपी व अनेको SHO होने के बावजूद बैंकों में सरेआम लूट जारी है। जिसकी सीधी ज़िम्मेवारी उच्च पुलीस अधिकारियों की है, जिन पर तुरंत प्रभाव से सरकार इन पर कारवाई करे। राजा ने कहा कि जालंधर पुलिस द्वारा लगाए जाने वाले नाके असल में सिर्फ़ चालान काटने के लिए लगाए जाते है न कि लुटेरों को पकड़ने के लिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages