जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका, डिप्टी मेयर और 5 पार्षद आप में शामिल - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 5 सितंबर 2022

जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका, डिप्टी मेयर और 5 पार्षद आप में शामिल

जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका, डिप्टी मेयर और 5 पार्षद आप में शामिल

जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इधर, डिप्टी मेयर समेत 5 पार्षदों ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर आप को समर्थन देने का फैसला किया है। डिप्टी मेयर सिमरनजीत सिंह बंटी, पार्षद रोहन सहगल, पार्षद अमृतपाल सिंह और तीन अन्य पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। बता दें कि कल ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा दिए जा रहे इस्तीफों के सिलसिले में पंजाब महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बलवीर रानी सोढ़ी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को भेजे गए अपने त्याग पत्र में रानी सोढ़ी ने कहा कि वह पारिवारिक प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए यह पद छोड़ रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages