सैनिक इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालजी का पीजीडीसीए के दूसरे समैस्टर का नतीजा घोषित - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 13 सितंबर 2022

सैनिक इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालजी का पीजीडीसीए के दूसरे समैस्टर का नतीजा घोषित

सैनिक इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालजी

जालंधर: पंजाब सरकार की तरफ से जिला रक्षा सेवा भलाई दफ्तर में चलाए जा रहे सैनिक इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालजी का पीजीडीसीए का दूसरे समैस्टर का नतीजा 100 प्रतिशत रहा है। डायरैक्टर-कम-जिला रक्षा सेवाएं भलाई अधिकारी, जालंधर कर्नल(सेवानिवृत्त) परमिंदर सिंह बाजवा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीजीडीसीए के दूसरे समैस्टर में रूपाली ने 8.31 एसजीपीए लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंजलि ने 8.08 एसजीपीए लेकर दूसरा और सतविंदर कौर और अजय ने 7.92 एसजीपीए लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इन शानदार नतीजों के लिए इंस्टीट्यूट की प्रिंसीपल डा. परमिंदर कौर सैनी, प्रो. हरजीत कौर(प्रमुख कंप्यूटर विभाग), प्रो. हरप्रीत सिंह, प्रो. भावना महाजन और ट्रेनिंग कर्लक हवलदार सूबेदार मेजर हरजिंदर सिंह ने पूरे स्टाफ को बधाई दी और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। सुपरडैंट विकास कुमार ने भी पूरे स्टाफ द्वारा छात्रों को करवाई कड़ी मेहनत की प्रशंसा की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages