शिव सेना बाला साहेब ठाकरे का जिला प्रधान विनोद जोशी को नियुक्त किया गया और उनके साथ शहरी प्रधान गौरव लूथरा, युवा उप जिला प्रधान दिपक भगत और पंवन सौनी को शिव सेना में शामिल किया गया
जालंधर: शिव सेना बाला साहेब ठाकरे की एक बैठक पंजाब के उप प्रमुख हरविंदर सौनी और पंजाब सचिव आशीष अरोड़ा की अध्यक्षता में की गई। जिसमें जालंधर जिले के प्रमुख की नियुक्ति की गई और शहरी प्रधान युवा जिला उप प्रमुख लगाया गया और इस मौके पर हरविंदर सौनी ने कहा कि जालन्धर में घर घर शिवसेना का नाम पहुंचाएंगे और माननीय बाला साहेब ठाकरे और उद्धव साहेब ठाकरे का सपना पूरा किया जाएगा। सौनी ने कहा कि पंजाब में नशा लुट का जो सिलसिला जारी है, इसके लिए पंजाब सरकार को बहुत गंभीरता से विचार करना चाहिए और पंजाब पुलिस को भी चाहिए कि इस पर नकेल कसे, नहीं तों शिव सैनिक हमेशा देश में हों रहें गलत काम को रोकने के लिए तैयार हैं। इस अबसर पर जिला प्रधान जतिंदर सहदेव, युवा सचिव अमित भाटिया, पंकज शर्मा, पंकज भगत आदि शिव सैनिक उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें