चंद्र ग्रहण 2022: 46 मिनट लंबे चंद्र ग्रहण के लिए हो जाएं तैयार, जानिए भारत में इसका समय और तारीख - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022

चंद्र ग्रहण 2022: 46 मिनट लंबे चंद्र ग्रहण के लिए हो जाएं तैयार, जानिए भारत में इसका समय और तारीख

Chandra Grahan

खगोलीय घटनाओं की दृष्टि से वर्ष 2022 भारत के लिए अद्भुत सिद्ध हो रहा है। दिवाली के एक दिन बाद सूर्य ग्रहण का बेहतरीन नजारा लोगों ने देखा और अब चंद्र ग्रहण लगने वाला है। साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण अगले महीने यानी नवंबर की शुरुआत में दिखाई देगा। भारत के अलावा, यह अन्य एशियाई देशों, उत्तरी अमेरिका, उत्तरी और पूर्वी यूरोप के कुछ हिस्सों, दक्षिण अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी देखा जा सकता है। आइए जानते हैं भारत में चंद्र ग्रहण किस दिन और किस समय लगेगा।

भारत में चंद्र ग्रहण 2022 की तारीख और समय

भारत में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा। इस दिन कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव जी की जयंती भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में चंद्र ग्रहण शाम 5:32 बजे से शुरू होगा और शाम 6:18 बजे तक रहेगा। यानी चांद ग्रहण का कुल समय 46 मिनट का होगा।

भारत में कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

भारत में चंद्र ग्रहण का शानदार नजारा देश के पूर्वी हिस्सों में दिखाई देगा, जबकि लोग आंशिक चंद्र ग्रहण को बाकी हिस्सों में देख सकेंगे। कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची और गुवाहाटी में चंद्र ग्रहण बहुत अच्छी तरह से देखा जा सकता है। खास बात यह है कि इन इलाकों में सूर्य ग्रहण उतना बेहतर नहीं रहा। विदेश की बात करें तो चंद्र ग्रहण काठमांडू, टोक्यो, मनीला, बीजिंग, सिडनी, जकार्ता, मेलबर्न, सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क सिटी, लॉस एंजिल्स, शिकागो और मैक्सिको सिटी में देखा जा सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages