फेक ऑफर्स के नाम पर भारतीय यूजर्स को बना रहे चीनी हैकर्स निशाना, सरकार ने जारी किया अलर्ट - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022

फेक ऑफर्स के नाम पर भारतीय यूजर्स को बना रहे चीनी हैकर्स निशाना, सरकार ने जारी किया अलर्ट

hackers

फेस्टिव सीजन चल रहा है। दिवाली आने वाली है। ऐसे में कई जगह बिक्री शुरू हो जाती है। साथ ही घोटालेबाज भी सक्रिय हो जाते हैं। अब एक रिपोर्ट के मुताबिक चीनी स्कैमर्स भी सक्रिय हो गए हैं। वे भारतीय यूजर्स को टारगेट कर रहे हैं। फेस्टिव सीजन में सेल ऑफर्स और डिस्काउंट के नाम पर ये स्कैमर्स यूजर्स का डाटा चुरा रहे हैं। इसको लेकर सरकारी एजेंसी की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट में बताया गया है कि यूजर्स का डेटा ज्यादातर चीनी डोमेन वाली वेबसाइटों के जरिए चुराया जा रहा है।

सीईआरटी-इन अलर्ट

भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी सीईआरटी-इन ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि यूजर्स फ्री गिफ्ट्स और ऑफर्स के झांसे में न आएं।एडवाइजरी के मुताबिक ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां ग्राहकों को एक ब्रांड के नाम पर ठगा गया। ग्राहक फ़िशिंग हमलों या घोटालों के शिकार हो जाते हैं। आपको बता दें कि बड़े ब्रांड या बैंक जैसी दिखने वाली वेबसाइट फिशिंग अटैक के लिए बनाई जाती है। ग्राहक इन वेबसाइटों को असली मानते हैं और इसमें अपना सारा विवरण भरते हैं। बाद में यह जानकारी स्कैमर्स तक पहुंच जाती है। ये फेस्टिव ऑफर्स मैसेज या व्हाट्सएप चैट के जरिए लोगों तक पहुंचाए जाते हैं। स्कैमर्स इन फर्जी ऑफर्स के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर यूजर्स को टारगेट भी करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह उपहार और पुरस्कार जीतने के योग्य है। फिर उनसे कई निजी जानकारियां मांगी जाती हैं। यह जानकारी मिलने के बाद आपसे अन्य दोस्तों के साथ भी लिंक साझा करने के लिए कहा जाता है। इस तरह ज्यादातर लोगों तक स्कैम वेबसाइट की लिंक पहुंच जाती है और कई लोग तोहफे के लालच में अपनी ढेर सारी डिटेल्स भर देते हैं।

ऐसे रहें सुरक्षित:-

  1. ऐसे घोटालों से सुरक्षित रहने के लिए आपको किसी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए।
  2. कोई भी वेबसाइट खोलते समय URL जरूर चेक करें।
  3. मैसेज या ईमेल में मिले गिफ्ट ऑफर्स के नाम पर मिलने वाले लिंक पर क्लिक न करें।
  4. किसी अज्ञात साइट पर व्यक्तिगत या बैंकिंग विवरण न दें।
  5. अनजान ऐप स्टोर या वेबसाइट से कोई भी ऐप डाउनलोड न करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages