बैंक ऑफ बड़ौदा ने सभी तरह के कर्ज महंगे किए, अब ग्राहकों को चुकानी होगी अधिक ईएमआई - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 10 नवंबर 2022

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सभी तरह के कर्ज महंगे किए, अब ग्राहकों को चुकानी होगी अधिक ईएमआई

Bank of Baroda

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। बैंक ने कर्ज पर ब्याज दरों में इजाफा किया है। इसके साथ ही अब बैंक के होम लोन ग्राहकों को बढ़ी हुई ईएमआई का भुगतान करना होगा। देश के इस बड़े PSU बैंक ने MCLR में 0.15 फीसदी की बढ़ोतरी की है। ब्याज दर में यह बढ़ोतरी अलग-अलग अवधि के कर्ज के लिए की गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि बैंक ने 12 नवंबर, 2022 से एमसीएलआर आधारित ब्याज दर में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इस साल मई से निजी और सरकारी दोनों बैंकों ने अपने ऋण और जमा दरों में वृद्धि की है। रेपो रेट में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते ऐसा हुआ है।

जाने कितनी हुई वृद्धि

बैंक ने एक साल की अवधि के कर्ज के लिए एमसीएलआर 0.10 फीसदी बढ़ाकर 8.05 फीसदी कर दिया है। अधिकांश उपभोक्ता ऋण जैसे व्यक्तिगत, ऑटो और गृह ऋण इसी दर से जुड़े हुए हैं। ऐसे में अब ग्राहकों को बढ़ी हुई ईएमआई का भुगतान करना होगा। इसके अलावा छह महीने की एमसीएलआर 10 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 7.90 कर दी गई है। तीन महीने और एक महीने की एमसीएलआर में भी 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है। अब 12 नवंबर से तीन महीने की एमसीएलआर 7.75 फीसदी हो जाएगी। जबकि एक महीने की एमसीएलआर 7.70 फीसदी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages