Jio ने भारत के इन 2 शहरों में 1 Gbps की स्पीड से लॉन्च की 5G सर्विस, इन यूजर्स को मिलेगा फ्री इंटरनेट - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 11 नवंबर 2022

Jio ने भारत के इन 2 शहरों में 1 Gbps की स्पीड से लॉन्च की 5G सर्विस, इन यूजर्स को मिलेगा फ्री इंटरनेट

jio

भारत में 5जी सेवा अक्टूबर महीने में देश के चुनिंदा शहरों में शुरू की गई थी। लेकिन अब तेजी से टेलीकॉम कंपनियों ने देश के बाकी शहरों को 5जी के दायरे में लाना शुरू कर दिया है। भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपनी 5G सर्विस से भारत के दो और शहरों को जोड़ा है। Jio के ट्रू 5G नेटवर्क को अब बेंगलुरु और हैदराबाद में भी चालू कर दिया गया है। इससे पहले रिलायंस की 5जी सर्विस सिर्फ दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, वाराणसी और नाथद्वारा जैसे शहरों में ही उपलब्ध थी। Reliance Jio True 5G अब हैदराबाद और बैंगलोर में भी उपलब्ध है। यानी अब Jio 5G नेटवर्क भारत के कुल 8 शहरों में उपलब्ध हो गया है। 10 नवंबर से यह सर्विस हैदराबाद और बेंगलुरु में यूजर्स के लिए शुरू की गई है। कंपनी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, कि वह धीरे-धीरे देश के अन्य हिस्सों में 5जी सेवाएं शुरू कर रही है। इसके लिए कंपनी ने चरणबद्ध योजना के तहत सेवाएं देने की बात कही है। कंपनी ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से संबंधित पोस्ट के माध्यम से उपरोक्त शहरों में 5G सेवाओं की शुरुआत की भी पुष्टि की।

Jio 5G सेवा मुफ्त में होगी उपलब्ध

कंपनी ने हैदराबाद और बैंगलोर के ग्राहकों को मुफ्त में Jio 5G सेवाएं उपलब्ध कराने की बात कही है। कंपनी के मुताबिक वेलकम ऑफर के तहत यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए दोनों शहरों में यूजर्स को वेलकम ऑफर्स भेजना भी शुरू कर दिया गया है। ऑफर के तहत यूजर्स को 1Gbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा दिया जाएगा। यहां ध्यान दें कि कंपनी का वेलकम ऑफर चुनिंदा यूजर्स को दिया गया है। इसके लिए आप खुद भी अपनी योग्यता जांच सकते हैं।

फोन में देखें जियो वेलकम ऑफर

वेलकम ऑफर के तहत जियो की 5जी सेवाएं हैदराबाद और बेंगलुरू के यूजर्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध होंगी। इसके लिए आपको यह चेक करना होगा कि आपको कंपनी की ओर से वेलकम ऑफर मिला है या नहीं। इसके लिए फोन में इंस्टॉल जियो ऐप में जाएं। यहां आपको जियो वेलकम ऑफर का बैनर नजर आएगा। अगर आप इस बैनर पर क्लिक करते हैं तो आपके सामने ऐप में एक और पेज ओपन होगा जिस पर आई एम इंट्रेस्टेड लिखा होगा। आप यहां क्लिक करें। इसके बाद इस संबंध में कंपनी की ओर से जानकारी आने का इंतजार करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages